Public Opinion: बिलासपुर की मंजुला ताम्रकार ने लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि मार्च में ही अप्रैल जैसी तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. दोपहर 12 बजते ही धूप इतनी तेज हो रही है कि अब बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर जाना हो रहा है. इस मौसम में ज्यादातर खरीदारी सुबह 10 बजे तक ही करनी पड़ रही है.
बिलासपुर की मंजुला ताम्रकार ने लोकल 18 से कहा कि मार्च में ही अप्रैल जैसी तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. दोपहर 12 बजते ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा कि जरूरी काम के लिए ही घर से निकलना पड़ रहा है और ज्यादातर खरीदारी सुबह 10 बजे तक ही करनी पड़ती है.
पेयजल और राहत व्यवस्था की मांग
कैलाश केसरी ने कहा कि बढ़ती गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. ऐसे में जिला प्रशासन को अभी से पेयजल की बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि शहर के प्रमुख चौराहों और सिग्नलों पर फुहारे लगाए जाएं ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके. साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार पेड़ कटने के कारण भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए.
चेहरा ढककर घर से निकलने को मजबूर लोग
संजय सिंह गहलोत ने कहा कि मार्च में ही तेज गर्मी पड़ रही है. जरूरी काम के कारण ही बाहर निकलना पड़ता है और गर्मी से बचने के लिए चेहरे और कान को कपड़े से ढकना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि दोपहर की गर्मी इतनी तेज है कि 12 बजे ही 1-2 बजे जैसा अहसास होने लगता है. अगर यही हाल रहा, तो मई-जून में दोपहर के समय घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा.
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. आने वाले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है जबकि कुछ स्थानों पर सुबह हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है.
यहां दर्ज किया गया प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.