बिलासपुर जिले में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 907 ग्राम चरस बरामद की है। इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान, दो विभिन्न घटनाओं में पुलिस ने यह चरस बरामद की। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी धवल ने जोर देकर कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने की लोगों से अपील नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.