सर्दियों में पशुओं में निमोनिया और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उन्हें गर्म माहौल में रखना जरूरी है.नवजात बछड़ों को पेयूस पिलाने और विटामिन-C इंजेक्शन से उनकी इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है.ठंड में पशुओं को रात का बासी खाना नहीं देना चाहिए और समय-समय पर कृमिनाशक दवा जरूरी है.तबीयत खराब होने पर तत्काल पशु चिकित्सक से जांच और उचित इलाज जरूरी.
निमोनिया का ठंड में सबसे ज्यादा खतरा
जिला पशु चिकित्सालय के डॉक्टर राम ओतलवार ने बताया कि ठंड में पशुओं को निमोनिया का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. इन्फेक्शन तेजी से बढ़ता है. इसलिए पशुओं को जहां रखा जाए, वहां आग या हीटर जैसी व्यवस्था रखें ताकि वातावरण गर्म बना रहे.
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पेयूस और विटामिन-C इंजेक्शन फायदेमंद
डॉक्टर ने बताया कि नवजात बछड़ों को पेयूस (पहला दूध) जरूर पिलाना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी इम्युनिटी मजबूत होती है. साथ ही विटामिन-C का इंजेक्शन भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.
रात का बासी खाना न दें
उन्होंने कहा कि ठंड के समय में पशुओं को रात का बासी खाना नहीं खिलाना चाहिए, यह उनके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. समय-समय पर कृमिनाशक दवा देना भी जरूरी है. अगर पशु की तबीयत ज्यादा बिगड़े तो तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाना चाहिए.
नवजात बछड़ों में नाभि से फैल सकता है इन्फेक्शन
डॉक्टर ओतलवार ने बताया कि बछड़ों में नाभि के माध्यम से बीमारी फैलने का खतरा रहता है, इसलिए सफाई और विशेष सावधानी बेहद जरूरी है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.