भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार अंदाज में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनी है. अब भारत की जीत में बिलासपुर में जमकर जयकारे भी लगाए गए और सड़कों पर उतरकर क्रिकेट फैंस ने खुशी मनाई है. इसके अलावा क्रिकेट फैंस ने केट भी काटा है.
बिलासपुर में जश्न मनाते क्रिकेट फैंस
भारतीय टीम की जीत की खुशी में फैंस ने काटा केक
भारतीय टीम की जीत में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी में केट काटकर खुशी मनाई. कई क्रिकेट फैंस सड़कों पर उतरे. इसके अलावा बिलासपुर में जगह-जगह जीत की खुशी में आतिशबाजी भी की गई. केक काटते समय फैंस ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए. भारत की जीत से सभी फैंस खुश दिखाई दिए.
संजू सैमसन ने लगाया दमदार अर्धशतक
सेमीफाइनल मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 253 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 246 रन ही बना सकी. भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे. उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाकर अंग्रेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनके आगे इंग्लैंड के बॉलर्स टिक नहीं पाए. ईशान किशन ने 39 रन बनाए. शिवम दुबे के बल्ले से 43 रन निकले.
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी
बाद में इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने जरूर 105 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी के बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. इसी वजह से टीम जीत सकी. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया और अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 33 रन ही दिए.
टीम दो बार जीत चुकी है खिताब
भारतीय टीम चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले टीम ने 2007, 2014 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी. भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में और रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 में खिताब भी जीता था.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.