Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में छात्र से मारपीट की गई. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस बीच एक स्कूली छात्रा हमलावरों से भिड़ गई औऱ छात्र को बचा लिया. हालांकि, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है और स्कूली और आईटीआई छात्र में मारपीट हुई थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ स्कूली छात्रों ने मामूली कहासुनी के बाद आईटीआई के एक छात्र पर अचानक हमला कर दिया और उसे बीच बाजार बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया.
गुरुवार को 4 दिसम्बर को करीब साढ़े तीन बजे घुमारवीं में घटित हुई है. यह घटना पिछले दो दिनों में बाजार क्षेत्र में इन छात्रों के बीच हुई तीसरी झड़प बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी चिंता का माहौल है. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर छात्रों को युवक पर एक साथ वार करते हुए देखा जा सकता है. घटना के दौरान बाजार में कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने आगे नहीं आया. भीड़ की इस बेरुखी के बीच सरकारी स्कूल की एक साहसी छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए घायल छात्र को बचाने के लिए कदम बढ़ाए.
छात्रा ने हमलावर छात्रों को रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। उसकी बहादुरी की प्रशंसा हर ओर हो रही है. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है. उनका कहना है कि शहर के बाजार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से स्कूल और आईटीआई के छात्रों के बीच झगड़े और हाथापाई की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.