Bilaspur Holi: बिलासपुर में होली का उत्साह चरम पर है. आमजन से लेकर खास तक हर कोई रंगों और नगाड़ों की थाप पर झूमता नजर आ रहा है. शहर की गलियों में अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं और फाग गीतों की गूंज माहौल को उल्लास से भर रही है. इस बीच सियासत के रंग भी होली में घुलते दिखे. बिल्हा विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने फाग गीत गाकर समां बांध दिया. रंग, रस और राग के संग उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ जमकर होली खेली, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.