तापमान में बदलाव की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक रात के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. इससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा. 2 दिसंबर को बस्तर और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश हल्की होगी, लेकिन यह मौसम में नमी और ठंड दोनोबढ़ाएगी.
वर्तमान मौसम स्थिति
बीते 24 घंटों में बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है. वहीं, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया: सबसे अधिक तापमान: 29.4°C (दुर्ग) और सबसे कम तापमान: 10.4°C (अंबिकापुर) में रहा. वर्षा के आंकड़ों में अधिकांश स्थानों पर निरंक दर्ज हुआ है.
यहां देखें अन्य जिलों का हाल
धमतरी शहर और आसपास कोहरा में छाया है. धमतरी में सुबह का तापमान 12 डिग्री पर रहा. जबकि बलरामपुर में भी न्यूनतम 12 और अधिकतम 23 डिग्री रहने की संभावना है. मनेंद्रगढ़ में न्यूनतम 12 और अधिकतम 26 डिग्री के आसार है.
सिनोप्टिक सिस्टम की जानकारी
चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का अवशेष अब कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है. यह पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, चेन्नई तट से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है. इसी सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के हालात बने हुए हैं.
अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान
आगामी दिनों प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि अभी किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
रायपुर का मौसम
2 दिसंबर को राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढंका रह सकता है. अधिकतम तापमान: 28°C और न्यूनतम तापमान: 17°C रहने की संभावना है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.