तापमान में दो दिन तक नहीं होगा बड़ा बदलाव
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद रात के तापमान में 1 से 3°C तक गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा.
दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
बीते दिनों को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं हुई. मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा.
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम हुआ कमजोर
दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के आसपास बना अवदाब, जो चक्रवाती तूफान दित्वा का अवशेष था, अब कमजोर हो चुका है. यह सिस्टम पिछले 6 घंटों में दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगभग 8 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा. तट से करीब 25 किमी दूर केंद्रित रहने के बाद अगले 12 घंटों में इसके एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इस कमजोर सिस्टम का छत्तीसगढ़ के मौसम पर अब कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा.
आज का पूर्वानुमान, शुष्क रहेगा मौसम
प्रदेश में आज पूरे दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
रायपुर में सुबह कोहरा, दिन में साफ आसमान
राजधानी रायपुर में 3 दिसंबर की सुबह हल्का कोहरा (कोहासा) रहने की संभावना है. दिनभर मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान: लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान: करीब 15°C रहने की संभावना है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.