Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में अब ठंड की विदाई और गर्मी की शुरुआत साफ दिखाई देने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. रायपुर में पारा 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है. फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है. जानिए छत्तीसगढ़ के मौसम का ताजा अपडेट और आने वाले दिनों का पूरा पूर्वानुमान.
तापमान में होगी लगातार बढ़ोतरी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसका सीधा असर दोपहर की गर्मी पर पड़ेगा. हालांकि रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं, इसलिए सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है.
कहीं-कहीं हल्की बारिश
बीते 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो जगहों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन कोई खास या उल्लेखनीय वर्षा नहीं हुई. कुल मिलाकर मौसम का मिजाज शुष्क ही बना हुआ है.
कहां कितना रहा तापमान?
प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6°C रायपुर और माना में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. इससे सरगुजा संभाग में हल्की ठंड अब भी बनी हुई है.
कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि कल भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. अगले दो दिनों तक भी बारिश या बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
रायपुर के लिए खास अपडेट
राजधानी रायपुर में 27 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान लगभग 19°C रहने का अनुमान है. दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.