Chhattisgarh ka Mausam: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दस्तक दे दी है और आने वाले 6 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद इसका सीधा असर प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है. दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी, जबकि रात का तापमान सामान्य रहेगा. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम और कितना चढ़ेगा पारा.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. किसी भी क्षेत्र में वर्षा या विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहने से दिन में धूप तेज महसूस हो सकती है.
पश्चिमी विक्षोभ का क्या है असर?
मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है. हालांकि इसका सीधा प्रभाव छत्तीसगढ़ पर फिलहाल देखने को नहीं मिल रहा है, इसलिए प्रदेश में मौसम सामान्य और शुष्क बना हुआ है.
अगले 6 दिनों में कितना बढ़ेगा तापमान?
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 6 दिनों के दौरान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है. इससे दोपहर के समय गर्मी का असर और तेज होगा.
न्यूनतम तापमान में क्या रहेगा बदलाव?
रात के तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन इसमें किसी बड़े या विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. यानी रातें फिलहाल सामान्य बनी रहेंगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.