बीते दिनों कैसा रहा मौसम
प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया.
बारिश और साइनो सिस्टम
प्रदेश में वर्षा के कोई भी मुख्य आंकड़े नहीं मिले. साइनो सिस्टम भी पूरी तरह निरंक रहा, जिससे शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है.
आज का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, कुछ जिलों के एक-दो हिस्सों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है.
आने वाले दिनों का दष्टिकोण
अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान
12 दिसंबर को राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C के आसपास रह सकता है.
प्रदेश के सभी संभागों के लिए संभावित अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जहां संभावित अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है. वहीं रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और संभावित न्यूनतम तापमान 6°C से 13°C के बीच दर्ज होने की संभावना है. सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहने की उम्मीद है, जबकि रायपुर और दुर्ग संभाग में ठंड का असर मध्यम रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.