अगले 2 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा. इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर
उत्तर तथा मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की आशंका है. साथ ही सुबह के समय कोहरा रहने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
इस जिले में चली शीतलहर
बीते 24 घंटों में दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.
वर्षा और साइनोप्टिक स्थिति
प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे. साइनोप्टिक सिस्टम भी फिलहाल सक्रिय नहीं है.
आज के लिए पूर्वानुमान
आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि एक-दो स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है.
मौसम चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चल सकती है. ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
आगे का दृष्टिकोण (2 दिनों के बाद)
आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है.
रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में 26 दिसंबर को धुंध छाए रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
इन शहरों का तापमान
कवर्धा
न्यूनतम तापमान-11
अधिकतम-25
राजनांदगाव
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
मनेन्द्रगढ़
न्यूनतम तापमान 7 डिग्री
अधिकतम तापमान 23 डिग्री
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.