Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम स्थिर बना रहेगा.अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और वर्षा की संभावना नहीं है.रायपुर में सुबह धुंध छाई रह सकती है, तापमान सामान्य रहेगा.
बीते 24 घंटे में कैसा रहा प्रदेश का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क दर्ज किया गया. कहीं भी वर्षा नहीं हुई और आसमान साफ रहा. मौसम विभाग के अनुसार, किसी भी साइनो सिस्टम की सक्रियता नहीं है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव की संभावना कम है.
दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे स्पष्ट है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है.
वर्षा और मौसम सिस्टम में कोई गतिविधि नहीं
मौसम विभाग के अनुसार वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे हैं. साथ ही प्रदेश में किसी भी प्रकार का पश्चिमी विक्षोभ या अन्य मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है.
आज शुष्क रहेगा मौसम
आज के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. दिन के समय तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है. मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. प्रदेश में मौसम पूरी तरह सामान्य बना रहेगा.
2 दिनों बाद बदलाव की संभावना नहीं
अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. राजधानी रायपुर में 11 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.