जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि सरगुजा संभाग में ठंड का असर अधिक देखा जा रहा है.
वर्षा और साइनोप्टिक सिस्टम की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे. फिलहाल किसी भी प्रकार का सक्रिय साइनोप्टिक सिस्टम नहीं है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है.
आज का मौसम पूर्वानुमान
आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बारिश या बादल छाने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
आने वाले दिनों का दृष्टिकोण
अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ और कुछ मध्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और तेज होगी.
रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान
17 दिसंबर को रायपुर शहर में सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. प्रदेश में मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने वाला है. ऐसे में सुबह-शाम सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है.
जशपुर जिले में कड़ाके की ठंड का असर साफ़ दिखाई देने लगा है. पठारी इलाकों में खलिहानों में रखे पुआल पर ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो गई है. खेतों में भी ओस जमने से सफेद बर्फ की चादर नजर आ रही है. सन्ना, पंडरापाठ, रौनी, नन्हेंसर समेत अन्य क्षेत्रों में भी भीषण ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
जगदलपुर
न्यूनतम तापमान 15 डिग्री
अधिकतम तापमान 17डिग्री
सूरजपुर
न्यूनतम तापमान 08 डिग्री
अधिकतम तापमान 24 डिग्री
जशपुर
न्यूनतम तापमान-09 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान -26 डिग्री सेल्सियस
दंतेवाड़ा
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री
अधिकतम तापमान 30 डिग्री
राजनांदगाव
न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
बलरामपुर
न्यूनतम तापमान 09 डिग्री
अधिकतम तापमान 22 डिग्री
मुंगेली
न्यूनतम तापमान 10*
अधिकतम 30*
कवर्धा
न्यूनतम तापमान-11
अधिकतम-27
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.