तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है. इस अवधि में प्रदेशभर में शीत लहर का प्रभाव कमजोर रहने की उम्मीद है.
प्रदेश का मौसम सारांश
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई.
वर्षा और साइनोप्टिक स्थिति
वर्षा के मुख्य आंकड़े पूरी तरह निरंक रहे. किसी भी प्रकार का सक्रिय साइनो सिस्टम प्रदेश में मौजूद नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है.
आज का पूर्वानुमान
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
आगे का दृष्टिकोण (2 दिन बाद)
आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान में बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है.
रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में 15 दिसंबर की सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना है. इसके बाद आकाश मुख्यतः साफ रहेगा. रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
कवर्धा
न्यूनतम तापमान-12
अधिकतम- 26
बलरामपुर
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री
अधिकतम तापमान 23 डिग्री
मुंगेली
तापमान न्यूनतम 10
अधिकतम 28
दंतेवाड़ा
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री
अधिकतम तापमान 29 डिग्री
सूरजपुर
न्यूनतम तापमान 08 डिग्री
अधिकतम तापमान 24 डिग्री
जशपुर
न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव
न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.