Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट की संभावना है. आईएमडी ने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, चलिए जान लेते हैं.
न्यूनतम तापमान में फिलहाल नहीं दिखेगा बदलाव
अगले 24 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा.
प्रदेशभर में शुष्क रहा मौसम, वर्षा रिकॉर्ड शून्य
पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. किसी भी जिले से वर्षा का आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया है. साइनो सिस्टम भी निरंक रहा, जिससे साफ मौसम बना हुआ है.
दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
बीते दिनों दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.9°C दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर 7.8°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा.
अगले 24 घंटे भी साफ और शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही शुष्क और स्थिर रहने वाला है. किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड
2 दिनों के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3°C तक की गिरावट की संभावना है. उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ज्यादा प्रभावी होगी.
रायपुर में सुबह कोहरा
रायपुर शहर के पूर्वानुमान के अनुसार 4 दिसंबर को सुबह कोहरा छा सकता है. इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C के आसपास रहेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.