रात करीब नौ बजे का समय। लघट महिला मंडल की पहले से निर्धारित एक टोली रोज की तरह चिट्टा माफिया के खिलाफ रातभर पहरा देने के लिए निकलने को तैयार है। गांव के पटवारघर के सामने महिलाएं इकट्ठा होती हैं। हाथों में डंडे, आंखों में निडरता और खुद बनाए इस गीत मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, चिट्टे का होगा विनाश… को गुनगुनाती हुईं चिट्टे के अड्डों की तरफ निकल पड़ती हैं। उनके साथ उनके बच्चे, पति और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं।
Trending Videos
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.