Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 March 2026 : 14 मार्च 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से नुकसान हो सकता है. लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. शनि देव का संदेश है कि कर्म करते रहें, सही समय पर उसका फल जरूर मिलेगा.
जीवन में खत्म हो सकता है एक बड़ा चक्र
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार कुंभ राशि के लोगों की जिंदगी में एक ऐसा चक्र खत्म होने वाला है जिसे वे बेहद जरूरी मानते थे. जिस चीज के बिना आप अपने काम को अधूरा समझते थे, उससे अलग होने का समय आ सकता है. ऐसे में खुद को संभालना और मानसिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है.
धोखे से रहें सावधान, किसी पर जल्दी भरोसा न करें
आज के दिन कुंभ राशि वालों को अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कुछ लोग आपके भरोसे का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. खासकर व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान पहुंचाने की स्थिति बन सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर ही लें.
करियर और काम पर रखें पूरा फोकस
आज का दिन करियर को लेकर सतर्क रहने का है. किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय अपनी रणनीति पर ध्यान दें. ईश्वर ने आपके सामने सही और गलत दो रास्ते रखे हैं, इसलिए सही निर्णय लेना बेहद जरूरी है. अपने जीवन के प्लस-माइनस का आकलन कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी.
लव लाइफ में मिलेगा पार्टनर का साथ
लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर का सहयोग आपको मिलेगा. दोनों के बीच समझ और खुशियां बनी रहेंगी. संभव है कि आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का भी प्लान बना लें.
स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. अधिक तनाव लेने से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए काम का ज्यादा बोझ न लें और अपने साथ-साथ पार्टनर के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
शनि देव का संदेश: कर्म करते रहें
शनिवार शनि देव का दिन होता है और शनि देव को कर्म प्रधान देवता माना जाता है. इसलिए आज का संदेश है कि आप लगातार कर्म करते रहें और फल की चिंता न करें. आपके कर्मों के अनुसार ही आपको परिणाम मिलेगा.
आज के लिए लकी कलर और उपाय
आज कुंभ राशि के लिए हरा और पीला रंग शुभ माना गया है. लकी नंबर 4 रहेगा. शनि देव के मंदिर जाकर दीपक जलाना और छोटे बच्चों को भोजन या मिठाई खिलाना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.