करायपरसुराय|थाना क्षेत्र के नेसरा गांव के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक सवार जख्मी हो गए। जख्मी चिकसौरा के तुलसीपुर निरिया गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र शिवम कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। परिवार ने बताया कि युवक अपने एक दोस्त को रिसीव कर बाइक से गांव लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.