आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र में मंगलवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा तड़के तीन बजे करीब हुआ। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव भरी का नगला निवासी विष्णु (28) पुत्र ओमकार हरियाणा में हलवाई का कार्य करता था। मंगलवार तड़के वह अपने गांव के मित्र अर्जुन (30) पुत्र जयवीर तथा गजेंद्र (28) पुत्र रामवीर के साथ बाइक पर हरियाणा से घर लौट रहा था।
सुबह तीन बजे करीब बसई अरेला थाने के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया।
अर्जुन और गजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.