युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सामने से आ रही धान लोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट आयी। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे ग्राम देऊरमाल के पास छाल की ओर से घरघोड़ा तरफ जा रही धान लोड ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार युवक को जबरदस्त ठोकर मार दिया।
इससे बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना के बाद ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक दूर जा गिरा
पुलिस आगे की जांच में जूटी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतक के पास रखे आधारकार्ड के अनुसार उसकी पहचान विजय उइके निवासी गेवरा के रूप में हुई है।
इसके बाद पुलिस उसके परिजनों को जानकारी देने के लिए आगे की प्रयास में लगी हुई है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के उसे अस्पताल भेजवाया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.