पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इंडोर हॉल में कल से बिहार वीमेंस कबड्डी लीग का आयोजन होगा। यह चैंपियनशिप, लीग का दूसरा संस्करण है। इसमें छह टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। राज्य भर से चुनी हुई महिला खिलाड़ी मैच में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इस बार लीग का पैटर्न कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) के पैटर्न पर होगा, ताकि मैच रोमांचक हो। इस लीग में हर मैच डू और डाई मैच होगा। कोई भी मैच टाई नहीं होगा। 17 मार्च तक इस लीग का आयोजन किया जाएगा। छह टीमों की कोच और असिस्टेंट कोच सभी महिला बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि यह पहला मौका है जब सभी छह टीमों की कोच और असिस्टेंट कोच महिला है, जो उन्हें ट्रेनिंग दे रही है। हमने पुराने कबड्डी प्लेयर्स को ही कोच बनाया है, ताकि नए प्लेयर्स को तैयार करके अपने प्रतिभा को निखारेंगे। इसके साथ ही इस माध्यम से हमें ये भी पता चल जाएगा कि बिहार में इस खेल के लिए कोच बनने लायक कौन लोग हैं। अच्छे खिलाड़ियों को सिलेक्ट कर दी जाएगी इंटरनेशनल मैच ट्रेनिंग उन्होंने आगे कहा कि कल शाम ट्रॉफी का अनावरण उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह करेंगी। इस दौरान बिहार के DGP विनय कुमार और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहेंगे। इसके माध्यम से अच्छे खिलाड़ियों को सिलेक्ट कर कैंप लगाई जाएगी, जिसमें उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलिंपिक गेम्स में प्लेइंग 7 में भारतीय टीम में बिहार के 2 खिलाड़ी जरूर रहे। अब हम हरियाणा, पंजाब का पूंछ पकड़कर नहीं चलेंगे। हम अब अपनी पहचान खुद बनाएंगे। बिहार में महिलाओं के लिए होगा प्रो कबड्डी लीग बिहार कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने कहा कि इस लीग के माध्यम से बिहार में छिपी हुई प्रतिभा को निखार जाएगा। भाग लेने वाली छह टीमों में- सीतामढ़ी सेटनेल्स, मगध वारियर्स, सारण स्ट्राइकर्स, पटना पेलिकन, नालंदा निंजा और सीवान टाइटंस है। इस लीग को जीतने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 75 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, लीग खेलने के लिए 5 हजार रुपये हर प्लेयर को दिया जाएगा, चाहे वो जीते या हारे। वहीं, बिहार में महिलाओं के लिए प्रो कबड्डी लीग कराने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए हम लोग सरकार से बातचीत कर रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.