बिहार के कई जिलों में कनकनी बढ़ गई है। सर्द पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री (औरंगाबाद) तक चला गया है। इसमें और गिरावट आने के आसार हैं। शनिवार सुबह भी बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया के कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिला। हालांकि, पछुआ हवा चलने से कोहरा सुबह नौ बजे तक लगभग छंट गया। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवा के सक्रिय होने से अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है। ऐसे में सुबह और रात की ठिठुरन और बढ़ेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.