बेतिया के चनपटिया प्रखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा बिहार विधानसभा में उठाया गया। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को सदन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्दा की जर्जर हालत और बनियादी विद्यालय, पाटबंधी की भूमि पर अतिक्रमण का मामला उठाया। 50 हजार लोगों के लिए एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र विधायक अभिषेक रंजन ने नियम 292(घ) के तहत बताया कि चनपटिया प्रखंड का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्दा, तीन पंचायतों के लगभग 50 हजार लोगों के लिए एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है। भवन की जर्जर हालत के कारण यहां प्रसव सहित अन्य चिकित्सीय सेवाएं बंद हो गई हैं। ग्रामीणों को इससे गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवन का शीघ्र निर्माण कराने और सभी चिकित्सीय सेवाओं को तुरंत बहाल करने की मांग की। विद्यालय की सुरक्षा और छात्रों के भविष्य पर संकट शून्यकाल के दौरान विधायक अभिषेक रंजन ने चनपटिया प्रखंड के बनियादी विद्यालय, पाटबंधी की भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की जमीन पर चारदीवारी न होने के कारण स्थानीय लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे विद्यालय की सुरक्षा और छात्रों के भविष्य पर संकट आ गया है। विधायक ने सरकार से विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, चारदीवारी का निर्माण करने और खेलो इंडिया योजना के तहत एक स्टेडियम बनाकर बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.