Bihar Budget Session Live: आवास योजना में गड़बड़ी से पीएम और सीएम की छवि धूमिल हो रही
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जहां जहां भी गड़बड़ी की शिकायत आई है। सरकार इसकी जांच करेगी। इसके बाद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि इस योजना से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल की जा रही है। मेरे पास वीडियो आया है। एक आवास सहायक द्वारा लाभुक से पैसा मांगा जा रहा है। मैंने डीएम, डीडीसी और बीडीओ से शिकायत की। 30 हजार रुपये लाभुक से रिश्वत मांगा गया। इसके बाद से लाभुक को टॉर्चर किया जा रहा है। अब ऐसी स्थिति है कि लाभुक शिकायत करने से डरने लगा है। इसके बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह की शिकायत जहां से भी आएगी, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी इस योजना में गड़बड़ी करने का हक नहीं दिया गया है।
Bihar Budget Session Live: क्या बिहार सरकार पूरे राज्य में फिर से सर्वेक्षण करवाएंगी?
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि पूरे राज्य में जो सर्वेक्षण किया गया है, उसमें दो तरह की सूची बनी है। कई जगह शिकायतें आ रही हैं कि आवास योजना का लाभ लेने वाली लोगों की सूची बनाने में पारदर्शिता बरती जा रही है? वहीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उनके इलाके में भी गड़बड़ी है। वहीं भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में काफी गड़बड़ी हुई है। दबंगों ने अपने हिसाब से कई जगह सूची तैयार करवाई। क्या बिहार सरकार पूरे राज्य में फिर से सर्वेक्षण करवाएंगी? क्योंकि कई गरीबों का नाम आवास योजना के लाभुकों की सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब देने को कहा।
Bihar Budget Session Live: जदयू के विधायवक ने अपने ही मंत्री को घेरा
पूर्व मंत्री और जदयू विधायक डॉ. सुनील कुमार ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के रहुई पंचायत में आवास योजना ने नाम पर हर लाभुकों से 25 प्रतिशत रुपये वसूले जा रहे हैं। इसका वीडियो भी उपलब्ध है। क्या बिहार सरकार इसकी जांच करवाना चाहेगी?
Bihar Budget Session Live: गंगा पथ को मरीन ड्राइव नहीं कहें
जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि गंगा पथ को मरीन ड्राइव नहीं कहें। मुंबई के लोग अब कहते हैं कि उनका मरीन ड्राइव बिहार के गंगा पथ की तरह हो। इसलिए बिहार के लोग गंगा पथ ही कहें क्यों कि यह मुंबई की मरीन ड्राइव से भी सुंदर है।
राज्यसभा में पांचवीं सीट के लिए दंगल, एनडीए और महागठबंधन में मची है रार; कौन कैसे कर रहा मैनेज?
Bihar Budget Session Live: बक्सर तक गंगा पथ के विस्तार की मांग
विधानसभा में भाजपा विधायक ने गंगा पथ को कोईलवर से बक्सर तक विस्तारित करने की मांग की। इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री की सोच काफी आगे की है। इसके बनारस से फरक्का तक जल परिवहन की व्यवस्था होगी। मुंगेर से सबौर, कोईलवर और बिदुपुर तक गंगा पथ का विस्तार किया जा रहा है। गंगा पथ बक्सर से फरक्का तक ले जाने का सपना है। भविष्य में इसे बनारस से फरक्का तक किया जाएगा। निश्चित रूप से यह सपना साकार होगा।
Bihar Vidhan Sabha Live: आवास योजना में गड़बड़ी के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP-JDU विधायकों ने उठाया सवाल
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 17वां दिन है। विधानसभा और विधान परिषद् में आज भी विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। विधानसभा परिसर में राजद विधायकों ने बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला। वहीं वामदल के विधायकों ने शराबबंदी के मुद्दे को फिर से उठाया। इस पर जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा कि राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी। नीतीश सरकार नशामुक्त समाज के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार की जनता भी शराबबंदी के पक्ष में है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.