Bihar Budget Session Live: कांग्रेस ने कहा- बिहार में शराबंदी फेल है
कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस शराब की ब्रिकी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। खुलेआम शराब बेची जा रही है। उन्होंने तो इतना तक कह दिया कि अगर पुलिस वालों की जांच हो तो पता चल जाएगा कि किसने शराब पी और किसने नहीं।
Bihar Vidhan Sabha Live: तेजस्वी पर JDU ने क्या आरोप लगाया, विपक्ष ने शराबबंदी को लेकर सरकार को घेरा
बिहार विधानसभा में आज नीतीश सरकार के शराबबंदी नीति की चर्चा हो रही है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में शराबबंदी फेल है। वहीं जदयू के विधायक विनय चौधरी ने सदन में तेजस्वी यादव के शराब पर पीकर आने का आरोप लगाया। इधर, आज सदन में जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी समेत छह सदस्यों के सवाल पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री अपनी बात रखेंगे। वहीं लंच ब्रेक के बाद ग्रामीण कार्य विभाग, सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, गन्ना उद्योग विभाग के बजट पर वाद विवाद और मतदान होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.