Bihar Budget Session Live: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने शराब डिलीवरी पर किया बड़ा दावा
विधान परिषद् की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी ऐसी योजना नहीं चल रही है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं है। नल जल योजना, आवास योजना समेत सभी में भ्रष्टाचार व्यापत है। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि 2016 से पहले जितनी शराब बिहार में आती थी, उससे कई गुना ज्यादा शराब बंदी के बाद आ रही है। यूपी, झारखंड और बंगाल से आराम से शराब आ रही है और अवैध रूप से बेची जा रही है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई। कम उम्र के युवा सूखे नशे का शिकार हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार राजा राम मोहन राय बनना चाहते थे लेकिन वह नहीं बन पाएं। वह शराबबंदी लागू करवा नहीं पाएं। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मैं इसी सदन के प्रागंण में शराब की लाइव डिलीवरी करवा दूंगा। इतना ही नहीं एक अणे मार्ग में भी शराब की आसानी से डिलीवरी हो जाएगी। कोई ऐसा जगह नहीं है जहां पर पैसा देकर शराब की डिलीवरी नहीं हो जाए। जहां पर बड़े बड़े मंत्री और नेताओं का रहना होता है, वहां पर डिलीवरी होता है। स्कूल और कॉलेज के लड़के साइकिल और स्कूटर से डिलीवरी करते हैं।
Bihar Budget Session Live: राजद विधायक ने अमित शाह पर लगाया बड़ा आरोप
राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अमित शाह आतंकवादियों को हवा देने आते हैं। देश में सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने का काम करते हैं और एक धर्म के खिलाफ काम करते हैं। किसी भी नेता को ऐसा नहीं करना चाहिए।
Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायकों ने अमित शाह पर बोला हमला, विधानसभा में आज चार संशोधन विधेयक होगा पेश
बिहार विधान मंडल बजट सत्र का 27 फरवरी को समापन हो जाएगा। आज सदन की कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। सदन में सत्ता पक्ष चार संशोधन विधेयक को पटल पर रखेगा। वित्त विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव नियंत्रक महालेखापरीक्षक (सीएजी) से प्राप्त लेखापरीक्षा को सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं प्रश्नोत्तर काल में अपने ही विधायकों के सवाल का जवाब सरकार को देना होगा। इधर, सदन पहुंचते ही विपक्ष के विधायक प्रर्दशन करने लगे। राजद और माले विधायकों ने बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विधायकों ने पटना में कारोबारी की हत्या का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि पटना में बेखौफ होकर अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तीन पहले दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। अब फिर दो भाइयों को गोली मारी गई। इसमें से एक की मौत हो गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.