वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल तिरहुत स्नातक एमएलसी पद के लिए चुनाव लड़ेगी। वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी इस बार तिरहुत स्नातक चुनाव में उतरेगी।
विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राघोपुर पहुंचे थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने बताया कि राघोपुर के लोगों ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है जब वह राघोपुर पहुंचे हैं। तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल इस पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने के इरादे पर जोर दिया। तेज प्रताप यादव पटना से पासवान चौक होते हुए बिदूपुर प्रखंड के रहीमापुर पहुंचे, जहां प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कुमार यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया
तेज प्रताप ने क्या कहा?
तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘तिरहुत स्नातक पद के लिए हमारी पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाएंगे। चर्चा है कि उनके पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कुमार यादव तिरहुत स्नातक का चुनाव लड़ सकते हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग बहुत अच्छे हैं और उनके द्वारा मिले आमंत्रण पर मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। बता दें कि राघोपुर विधानसभा सीट लालू प्रसाद यादव का पारिवारिक क्षेत्र रहा है। यहां से राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें: दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू, यात्रियों की परेशानी हुई खत्म
चुनाव के समय भी राघोपुर आए थे तेज प्रताप
विधानसभा चुनाव के समय भी तेज प्रताप यादव हेलीकॉप्टर से राघोपुर विधानसभा सीट पर प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे। इसके अलावा, बाढ़ जैसी आपदा के समय भी तेज प्रताप यादव लोगों की मदद के लिए आगे आए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.