हाजीपुर पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पुल पर एक ट्रक की ठोकर से इंजीनियर का हाथ कट गया और हाथ कट कर नीचे गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना पटना सिटी की है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : ‘यादव’ को ‘कुमार’ किए जाने पर PUSU चुनाव में हंगामा; तेज प्रताप के समर्थन से उतरे प्रत्याशी की पिटाई!
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 46 के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इंजीनियर का एक हाथ शरीर से अलग होकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरा। घायल इंजीनियर की पहचान पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अकील के रूप में हुई है। अकील एक निजी कंपनी में काम करते हैं और रोज की तरह मुजफ्फरपुर से काम करके वापस पटना लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 37 प्रतिशत मतदान; अध्यक्ष पद पर टक्कर में दो प्रत्याशी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अकील को तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह खबर भी पढ़ें-PUSU Election : खुद ही लड़-भिड़ रहे सत्तारूढ़ दलों के छात्र संगठन, क्या रहा है नफा-नुकसान का गणित?
घटना के संबंध मे लोगों ने कहा कि यह एक साफ तौर पर हिट एंड रन का मामला है, जिसमें ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है। हादसे के पीछे गांधी सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य और संकरी लेन को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित ट्रैफिक और सुरक्षा मानकों की कमी के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर नियंत्रण और निर्माण स्थल पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की मांग की है। आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।
मौके पर पुलिस जांच पड़ताल करती हुई
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.