सोमवार को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड स्थित बैजानी पंचायत पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभा स्थल में प्रवेश से पहले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही थी।
विवाह मंडप का सीएम ने किया शिलान्यास
कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ हजारों की संख्या में महिलाओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर गया। मुख्यमंत्री सबसे पहले हवाई अड्डा पहुंचे, इसके बाद उन्होंने बौसी रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया। फिर बैजानी पंचायत पहुंचकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह मंडप का शिलान्यास किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का जायजा लिया।
समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड स्थित सभास्थल में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का संबोधन। @Nitishkumar @dmbhagalpur#SamriddhiYatra2026 #JanSamvad #DevelopedBihar #BiharProgress #CMNitishKumar #समृद्धि_यात्रा_2026 #जनसंवाद… pic.twitter.com/U9JFdBjXuU
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) March 17, 2026
स्टॉल्स का किया निरीक्षण
इसके बाद मुख्यमंत्री सभास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रगति यात्रा के संकल्प का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
जिले को दी पौने दो अरब की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरीय पदाधिकारियों के साथ जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की और आम लोगों से सीधा संवाद भी किया। इस मौके पर भागलपुर जिले को बड़ी सौगात देते हुए उन्होंने कुल 171 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
ये भी पढ़ें: बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के; अब अगला लक्ष्य यह!
गिनाईं अपनी सरकार की उबलब्धियां
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहतर नहीं थी और कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर विवाद होते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं सुरक्षित हैं और सड़कों पर पहले की तरह गड्ढे भी नजर नहीं आते।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.