जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग 333A पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो करीब 20 फीट तक घिसटते हुए सड़क किनारे खड़े लिप्टस के पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन से बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गया। मृतकों की पहचान चौडीहा निवासी 26 वर्षीय सौदागर पासवान और 27 वर्षीय प्रदीप पासवान के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
मृतक सौदागर पासवान के पिता सूरज पासवान ने बताया कि उनके बेटे की शादी आगामी 26 अप्रैल को तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने बताया कि सौदागर सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के महादेव सिमरिया निवासी रूपेश सिंह के यहां काम करता था और उसी के वाहन से संबंधित काम के सिलसिले में अक्सर आता-जाता था।
परिजनों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 11 बजे स्कॉर्पियो पर सवार चार लोग पानी की बोतल पहुंचाने के लिए जमुई जा रहे थे। इसी दौरान डुंडो गांव के पास चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और शौच के लिए नीचे उतर गया।
पढ़ें: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में फायरिंग और लाठी-डंडे चले; कई घायल
उसी समय सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रक चालक की पहचान करने और वाहन को जब्त करने के प्रयास में जुटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.