गया जी शहर के एपी कॉलोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान डोभी प्रखंड के कूसा गांव निवासी देवकी यादव की मौत हो गई, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतक की बेटी की शादी मार्च में तय थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, देवकी यादव पिछले चार दिनों से स्पाइन से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती थे। सोमवार को उनका स्पाइन ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए, बावजूद इसके समुचित इलाज नहीं किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.