विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों का साफ कहना है कि वे अपने कार्य कराने के लिए वाहन का किराया देकर अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन वर्तमान में कार्यालय में ना तो अंचलाधिकारी हैं और ना ही राजस्व कर्मचारी, सभी हड़ताल पर हैं। किसानों ने बताया कि इस स्थिति के कारण वे पिछले कई दिनों से परेशान हैं।
पहले से चल रही हड़ताल
किसानों ने बताया कि होली से पहले से ही राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। इसके कारण अंचल कार्यालय में सभी कुर्सियां खाली दिखाई देती हैं। हाल ही में अंचलाधिकारी भी हड़ताल पर चले गए, जिससे कार्यालय में पूरी तरह सन्नाटा पसरा है।
ये भी पढ़ें: ‘तीन बच्चे हिंदू सच्चे, बाकी हिंदू कच्चे’, ऐसा क्यों बोले प्रवीण तोगड़िया, गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग
किसानों का क्या कहना?
पिछले दिनों अंचलाधिकारी हड़ताल पर गए थे, लेकिन सरकार के कड़े निर्देश के बाद वे अपनी हड़ताल से लौट आए थे। अब फिर से अंचल पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे लोगों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। जनता और किसानों का कहना है कि अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोग अपने जरूरी काम आसानी से कर सकें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.