20वें इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग पूजन समारोह को लेकर सोमवार को बोधगया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 22 बौद्ध देशों से आए भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हुए। ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के मंत्रोच्चार से पूरा बोधगया गुंजायमान हो उठा।
शोभायात्रा की शुरुआत भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली 80 फीट बुद्ध प्रतिमा परिसर से हुई, जो पैदल यात्रा करते हुए कालचक्र मैदान तक पहुंची। अलग-अलग देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी पारंपरिक झांकियों के माध्यम से समृद्ध बौद्ध संस्कृति की प्रस्तुति दी। पूरा मार्ग भिक्षुओं के गीतों, बौद्ध मंत्रों और शांतिमय स्वर लहरियों से महक उठा।
पढे़ं: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में चोरों का आतंक, मरीज दहशत में; वारदात रोकने में प्रशासन नाकाम
इस वर्ष 20वें इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग पूजा की मेजबानी भारत कर रहा है। यह आयोजन 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। विधि-विधान के साथ बृहद स्तर पर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.