शेखपुरा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बीती रात जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड स्थित सुजावलपुर गांव पहुंचे। वे भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य सुंदर साहनी की मां संध्या देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से भी बातचीत की। उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि बिहार में भूमि सुधार कार्यक्रम जारी है। उन्होंने बताया कि भूमि विवादों के कारण अपराध बढ़ रहा है। अब अपराधी मनमानी ढंग से भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाएंगे और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ”बिहार सरकार जनता के साथ” उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार सरकार जनता के साथ है और उनके लिए काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि जमीनी विवादों से बिहार को मुक्त करने में कुछ समय लगेगा, लेकिन सरकार अपना संकल्प पूरा करेगी। सिन्हा ने बताया कि भूमि विवादों से न केवल अपराध बढ़ता है, बल्कि अदालतों पर मुकदमों का बोझ भी बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य से अराजकता को खत्म करने के लिए जमीनी विवादों से बिहार को मुक्त करना आवश्यक है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया उपमुख्यमंत्री के आगमन और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.