महिला को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समस्तीपुर में तैनात जज की पत्नी को झारखंड में गोली मारी गई है। महिला की पहचान वंदना के रूप में हुई है। उसे दो गोली लगी है।
वंदना का गोड्डा कोर्ट में पति से तलाक का केस चल रहा है। संतोष कुमार साह पटोरी अनुमंडल में न्यायिक जज के पद पर पोस्टेड हैं।
वंदना का कहना है कि वो शनिवार को अदालत से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और अचानक फायरिंग कर दी।
गोली लगते ही वंदना सड़क पर गिर पड़ी, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गोली मारने वालों में महिला के दो देवर भी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला की हालत को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्तपताल रेफर कर दिया गया।
महिला की हालत नाजुक है।
दोनों के बीच चल रहा है तलाक का केस
पुलिस के अनुसार वंदना कुमारी हनवारा थाना क्षेत्र के पुराना गांव की रहने वाली है। वंदना ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है , जिसकी सुनवाई गोड्डा कोर्ट में चल रही है।
शनिवार को वह उसी मामले में गवाही देने कोर्ट आई थी। गवाही के बाद शाम में अपने मायके लौटते समय दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। एक गोली जबड़े में, दूसरी पीठ में लगी।
घायल वंदना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमलावर चार लोग थे, जिनमें उसके दो देवर भी शामिल हैं। इनमें से एक देवर का नाम गुड्डू साह बताया गया है।

2019 में हुई थी शादी, एक साल बाद तलाक का केस
वंदना के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2019 में कहलगांव निवासी संतोष कुमार साह से हुई थी। उस समय पति कोचिंग चलाकर गुजारा करते थे।
वंदना ने बताया, ‘नौकरी मिलने के बाद उनका नेचर बदल गया। मुझे 15 लाख के दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। शादी के एक साल बाद 2020 में झारखंड के गोड्डा में दहेज उत्पीड़न का मैंने केस दर्ज कराया। जिसके बाद पति की ओर से तलाक का केस किया गया।’

2019 में दोनों की शादी हुई थी।
2021 में फैमिली कोर्ट में मेंटनेंस का केस दर्ज कराया
वंदना की मां उर्मिला देवी ने बताया, ‘2019 में कहलगांव में बेटी की शादी हुई थी। उस समय 4 लाख का गहना बनवाकर अपनी बेटी को दिए थे। इसके अलावा 4 लाख शादी में खर्च किए।
इसके बावजूद भी उसका पति हमलोगों से 15 लाख रुपए दहेज में मांग रहा था। बेटी के साथ पहले भी मारपीट हुई है। इसके बाद केस किया गया था। जब से शादी हुई है तभी से पति का प्रीतम कुमारी नाम की लड़की से अवैध संबंध है। उसी लड़की के चक्कर में वो पागल हैं।
केस की तारीख कर लौट रहे थी, तभी वंदना को गोली मारी गई। पति और ससुराल वालों ने गोली चलवाई है।
वहीं, वंदना के मुताबिक, साल 2021 में वंदना ने फैमिली कोर्ट में मेंटेनेंस का केस दर्ज कराया। इसी मामले की तारीख पर वह शनिवार को कोर्ट गई थी।
SDPO गोड्डा अशोक पिप्पलवार ने बताया, महिला के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
स्कॉर्पियो से मायके के दरवाजे पर फेंकी पत्नी की लाश,VIDEO, दरोगा दोस्त की गाड़ी से बॉडी लाया पति; पिता बोले- 5 लाख मांग रहा था

वैशाली में दहेज के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी और लाश मायके के दरवाजे पर फेंक दी। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि रात 15 जनवरी की रात 12 बजकर 38 मिनट पर लड़की के घर के बाहर काले रंग की स्कॉर्पियों आकर रुकती है।
फ्रंट सिट से एक शख्स उतरा और गाड़ी के पीछे का दरवाजा खोला। फिर उसने महिला के शव को गाड़ी से निकालकर जमीन पर फेंक दिया और तुरंत वहां से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.