सहरसा में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने ए
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान देश के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।
(BJYM) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कुशवाहा ने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि ऐसी हरकतें लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी शामिल हैं, पर देश के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री के सम्मान-लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान
सुरजीत सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि भारत सनातन संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है, और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि इस तरह की अभद्रता की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के सम्मान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, जिला महामंत्री शुभ भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजकुमार राणा, करनजीत सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोचित कुशवाहा, आशीष सिंह राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष पूर्वी विभूति सिंह परमार, पश्चिमी शुभम सिंह, युवा समाजसेवी अभिजीत सिंह राजपूत, जिला मंत्री विद्या सिंह राठौर, युक्ति प्रमुख ज्योति अदिति राज, राकेश गुप्ता, नवजोत सिंह और किशोर कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.