Last Updated:
Purnia Agriculture News: पूर्णिया के किसान विनोद कुमार चेरी टमाटर की खेती कर नाम और पैसा कमा रहे हैं. यह टमाटर छोटे आकार का होता है और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है. इसकी मांग बड़े होटलों में अधिक है. आइये जानते हैं इस टमाटर की खेती के बारे में.
इस चेरी टमाटर को आप साल भर आसानी से गमले में लगा सकते हैं और स्वाद ले सकते हैं. इसका स्वाद और सलाद व्यंजन को स्वादिष्ट बना देता है. वही यह देखने में छोटा और लंबा होता है, जिस कारण अंगूर सा दिखता है, लेकिन यह टमाटर बाजार में नहीं दिखाई देगा.

दरअसल बाजार से लाया टमाटर अक्सर कुछ दिनों में खराब हो जाता है, लेकिन यह टमाटर चेरी टमाटर होने के कारण लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं. वहीं,, बाजार में इसकी कीमत हमेशा सामान्य टमाटर से दोगुना रहती है. इस टमाटर को देखते ही ग्राहक आकर्षित होकर पहले खरीदते हैं.

बता दें कि चेरी टमाटर के एक पौधे से तकरीबन 15 किलो तक का फलन होता है. वहीं, यह टमाटर बाजार में हमेशा बिकने वाला टमाटर से ऊंची कीमतों पर बिकता है. इस टमाटर की डिमांड बड़े-बड़े होटल और बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में किया जाता है. इस टमाटर का प्रयोग सलाद और कई खास व्यंजन बनाने में किया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पूर्णिया जिले के किसान आये दिन अलग-अलग खेती कर नाम कमाते हैं और यहां की जलवायु को जान लेते हैं. ऐसे में चेरी टमाटर में आम टमाटर से ज्यादा फलन मिलता है. मोटे तौर पर कहें तो किसान इसे लगाकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. इसकी डिमांड बाजार में हमेशा रहती है और यह हाथ हाथों बिकता है.

वहीं, किसान बताते हैं कि चेरी टमाटर का साइज छोटा होता है. यह अधिकतम 50 ग्राम तक का लंबा टमाटर होता है. इसका पौधा करीब 6 फीट लंबा होता है. इसे कम देखभाल में भी आसानी से खेत या गमले में उगा सकते हैं.

पूर्णिया जिला के रुपौली के किसान विनोद कुमार कहते हैं कि वह हर साल नई तरह की खेती करते हैं. जहां नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. वह पिछले 3 सालों से चेरी टमाटर का खेती कर रहे हैं. वह इससे नाम और पैसा दोनों कमा रहे हैं. उन्होंने कहा इसकी खेती बड़ी आसानी से कोई भी व्यक्ति कर सकते हैं इसे आप आसानी से घर के बालकनी गमले कहीं भी लगा सकते हैं. बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है और इसका स्वाद भी बेहतर होता है. इससे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है.

पूर्णिया के किसान विनोद कुमार कहते हैं कि इस टमाटर का पौधा और इसकी खेती करने वाले जिले के पहले किसान है. जिन्होंने चेरी टमाटर की खेती करते हैं और इसका पौधा की नर्सरी को भी तैयार करते हैं. इसकी पूरी तरह जैविक पद्धति पर खेती करते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.