भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित विंडसर पाम कॉलोनी में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक साथ पांच मकानों को निशाना बनाया। गेट और ताले तोड़कर घरों में घुसे बदमाशों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। सुबह सिक्योरिटी गार्ड के फोन पर घटना का खुलासा
फरियादी पल्लव कुमार मंडल, जो फिलहाल अवधपुरी में किराये से रह रहे हैं, ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी में 214 नंबर मकान लिया है और पिछले कुछ दिनों से सामान शिफ्ट कर रहे थे। रविवार रात करीब 10 बजे ताला लगाकर लौटे थे। सोमवार सुबह 8:40 बजे सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर चोरी का पता चला।
सोने-चांदी के जेवर और कैमरा ले गए
मंडल के अनुसार करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी हुआ है। इसमें सोने की चैन, सोने का लॉकेट, 22 पुराने चांदी के एंटीक सिक्के, चार क्रिस्टल और एक डीएसएलआर कैमरा शामिल हैं। बदमाशों ने अलमारी तोड़ी और हारमोनियम के भीतर छिपाकर रखे जेवर भी निकाल लिए।
CCTV उखाड़कर मेमोरी कार्ड ले गए
मंडल ने बताया कि उनका CCTV रात 3:40 बजे तक अलार्म बज रहा था। इसके बाद बदमाशों ने कैमरा उखाड़कर फेंक दिया और मेमोरी कार्ड निकालकर ले गए। हालांकि कॉलोनी और आसपास लगे अन्य कैमरों में 3 से 4 संदिग्ध आराम से टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अतिरिक्त फुटेज में तीन संदिग्ध साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान में जुटी है।
पहले भी हो चुकी है कोशिश
रहवासियों के मुताबिक एक-दो महीने पहले भी कॉलोनी में चोरी का प्रयास हुआ था, लेकिन उस समय लोग जाग गए थे और बदमाश भाग निकले थे। इस बार आरोपियों ने मौका पाकर एक साथ पांच मकानों में धावा बोला। सामने वाले मकान में रहने वाले वर्मा के यहां से करीब 10 हजार रुपये नगद और अन्य सामान चोरी हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल में घर के पोर्च से स्कॉर्पियो चोरी

भोपाल शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में घर के पोर्च में खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो चोरी हो गया। मामला 12 फरवरी का है, लेकिन चार दिन तक पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करती रही और बाद में 16 फरवरी को केस दर्ज किया गया। एफआईआर के अनुसार, पीड़ित शंभू प्रजापति (33), करोंद स्थित रतन कॉलोनी में कनक मैरिज गार्डन के पास रहते हैं।पूरी खबर पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.