MP News Today in HIndi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.
AI समिट विवाद पर सियासी संग्राम: आज कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेगा युवा मोर्चा
दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगा. भोपाल सहित मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों में स्थित कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर आक्रामक प्रदर्शन किया जाएगा. युवा मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने की कोशिश की है. इसी के विरोध में कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने एकत्र होंगे. इसके अलावा अन्य जिलों में भी स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन और नारेबाजी की तैयारी की गई है.
सीएम डॉ. मोहन यादव आज दतिया दौरे पर, सिंध नदी पुल का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया जिले के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:00 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद दोपहर 1:10 बजे दतिया जिले के सेवड़ा पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. दौरे की खास बात सिंध नदी पर बने नव-निर्मित पुल का लोकार्पण है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी शामिल रहेंगे. शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री भोपाल वापस लौटेंगे.
बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फैसला: तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक घोषित
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.