MP LIVE: खाद्य विभाग ने डिजिटल मॉनिटरिंग की शुरुआत करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीन हाई-टेक ऐप्स लॉन्च किए. यह पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ी पहल है, जिसमें गोदामों के निरीक्षण से लेकर स्टॉक तक की हर प्रक्रिया डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से होगी. तीन महत्वपूर्ण मोबाइल ऐप्स- निरीक्षण ऐप, नमी मापक ऐप और फ्यूमिगेशन ऐप की शुरुआत की गई है. इन ऐप्स के माध्यम से खाद्यान्न भंडारण प्रणाली में तकनीक आधारित मॉनिटरिंग लागू होगी, जिससे गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा और नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता का अनाज उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी.
गुना: प्यासी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
प्यासी (तहसील सिरोंज, जिला विदिशा) के 21 वर्षीय आशीष चंदेल राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आशीष गुना में काम करता था और गुलाब गंज में किराए के मकान में रहता था. 5 दिसंबर की शाम से परिजन उससे संपर्क नहीं कर पाए, बहन को भेजा तो कमरे में मृत अवस्था में मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
शामगढ़ में फिर गरमाया नाबालिग युवती के अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला
शामगढ़ में नाबालिग युवती के अश्लील वीडियो वायरल मामले को लेकर आज भी नगर पूर्णतः बंद रहा. सामाजिक संगठनों ने नगर बंद का आह्वान किया है. आरोपियों के जुलूस निकालने और मकान तोड़ने की मांग को लेकर यह बंद किया गया. कल भी पूरा दिन शामगढ़ नगर बंद रहा था और देर शाम तक सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन जारी था. शामगढ़ नगर के हर कोने पर पुलिस फोर्स तैनात है.
होम गार्ड के 63वें स्थापना दिवस में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
होम गार्ड का 63वाँ स्थापना दिवस होम गार्ड ग्राउंड पर मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए और उन्होंने होम गार्ड की परेड की सलामी ली. इस मौके पर आपदा बचाव का डेमोस्ट्रेशन भी किया गया. कार्यक्रम में होम गार्ड डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस और होम गार्ड अधिकारी उपस्थित थे.
पन्ना के स्कूल में मिड डे मील का बर्तन साफ करते दिखे बच्चे
पन्ना के शासकीय स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिन हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए, उन हाथों में मिड डे मील के बर्तन धोने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. आधार कार्ड न होने के कारण दो भाइयों का स्कूल में एडमिशन नहीं हो पा रहा है. जिले में करीब 2000 बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं.
भोपाल से संचालित होने वाली इंडिगो की कुल 9 उड़ानें रद्द
भोपाल से संचालित कई इंडिगो उड़ानें रद्द हुई हैं. कुल 9 उड़ानें, यानी 18 ऑपरेशनल उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें दिल्ली की 3, मुंबई की 2, बेंगलुरु की 2, पुणे की 1 और गोवा की 1 उड़ान शामिल हैं. इससे भोपाल हवाई अड्डे पर लगभग 3600 यात्री प्रभावित हुए हैं. प्रतिदिन औसतन 5500 यात्री भोपाल हवाई अड्डे से यात्रा करते हैं.
कटनी में नकाबपोश बदमाशों ने लूटी ATM मशीन
नकाबपोश बदमाशों ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की ATM मशीन लूट ली. देर रात इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है.
दतिया पुलिस के सहयोग से बिहार के बैंक में चोरी करने वाले गिरफ्तार
दतिया, बिहार के अरबल जिले में बैंक मैनेजर के केबिन से 17.66 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. दतिया पुलिस के सहयोग से बिहार पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने चोरों के कब्जे से 8.50 लाख रुपये भी बरामद किए हैं. तीनों आरोपी सिविल लाइन थाना के प्रकाश नगर के रहने वाले हैं. तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद बिहार पुलिस दतिया तक पहुंची.
सिपाही मधुराज जाटव पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
सिपाही मधुराज जाटव पर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना घाटीगांव थाना के पिलकपुर गांव की है, जहां मधुराज ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. आरोपित सिपाही दतिया जिले में तैनात है. भिंड निवासी मधुराज जाटव को घाटीगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
हरदा जिले में मैट्रिक के छात्रों में हुई जोरदार मारपीट
हरदा जिले के मोरगढ़ी में शासकीय प्री मेट्रिक एससी बालक छात्रावास में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. छात्रों के साथ मारपीट करने वाले युवकों की पहचान हो गई है. पुलिस ने चिकलपाट के तीन युवकों आकाश, रंजीत और योगेश पर मामला दर्ज किया है. पुराने छेड़छाड़ के मामले को लेकर इन युवकों ने छात्रावास में घुसकर छात्रों को मारा था. यह मामला छिपावड थाने में दर्ज हुआ है.
आज मनाया जाएगा होमगार्ड्स का स्थापना दिवस
होमगार्ड्स स्थापना दिवस आज मनाया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे. होमगार्ड्स परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद भोपाल में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान परेड की सलामी दी जाएगी और आपात स्थिति से निपटने का डेमोंस्ट्रेशन भी होगा.
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार
भोपाल में सियासत का बड़ा उलटफेर, बदला गया कांग्रस का जिला अध्यक्ष
भोपाल की सियासत में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला. शहर जिला युवक कांग्रेस के संगठन में ऐसा फैसला हुआ जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए. जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसे दी जानी है, इसे लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाओं का बाज़ार गर्म था, लेकिन आज पार्टी ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी. दरअसल, इस बार जिला अध्यक्ष की रेस में दो नाम सबसे आगे थे अंकित दुबे और चुनाव में फर्स्ट रनर-अप रहे अमित खत्री. शुरुआत में कई लोग मानकर चल रहे थे कि अंकित दुबे इस पद पर बैठ सकते हैं, लेकिन जब उनकी बैकग्राउंड चेक रिपोर्ट सामने आई, तभी पूरा समीकरण बदल गया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.