MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE: 2-3 दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात हुए हादसे की 41वीं बरसी पर, शहर में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया. इस मार्च में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित भारी संख्या में नागरिक शामिल हुए. हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर, सभी ने गैस त्रासदी के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
December 3, 202509:18 IST
जिला अधिकारी ने 663 शिक्षकों को जारी किया नोटिस, होगी सख्त कार्रवाई
टीकमगढ़ – शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे और अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं. जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान ने 663 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब मिलने के बाद शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी.
14 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहली बार प्रभारी मंत्री के रूप में लेंगे बैठक
14 दिसंबर को इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार प्रभारी मंत्री के रूप में बैठक लेंगे. शहर विकास समिति की इस बैठक में सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे. इंदौर को आईटी इंटीग्रेटेड सिटी बनाने पर चर्चा होगी. इंदौर मेट्रो, महानगर प्राधिकरण, नाइटलाइफ, सीसीटीवी पॉलिसी, प्रधानमंत्री आवास योजना का द्वितीय चरण, स्टार्टअप पार्क, इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत 20 बिंदुओं पर विचार होगा. कलेक्टर शिवम वर्मा प्रेजेंटेशन देंगे. कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री पहली बार इंदौर के प्रभारी मंत्री के रूप में बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं.
सागर स्टेट हाइवे पर अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत
सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. परिजनों ने मांग की कि तत्काल वाहन चालक को पकड़ा जाए और उस पर कार्रवाई की जाए. मृतक युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था और लौटते समय यह दुर्घटना हुई. यह घटना सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे के जैसीनगर थाना क्षेत्र में घटी.
FBI के अफसर आज आएंगे इंदौर
इंदौर: अमेरिका की जांच एजेंसी FBI के एक अधिकारी आज बुधवार को फ्लाइट से इंदौर आ रहे हैं. वे यहां क्यों आ रहे हैं, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है हालांकि सूत्रों से पता चला है कि वे इंदौर आकर उज्जैन भी जाएंगे. इंदौर के किसी भी अफसर ने उनके आने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों की मानें तो आने वाले अधिकारी डीसीपी रैंक के हैं. उज्जैन में भी वे एक पुलिस अधिकारी के संपर्क में हैं. जिनसे मुलाकात करने के लिए उज्जैन जाएंगे. ये उनका व्यक्तिगत दौरा बताया जा रहा है, लेकिन एफबीआई का यहां आना कई मायनों में अफसरों को अलर्ट करने वाला भी है.
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी आज
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी आज है. राज्य सरकार ने इस अवसर पर छुट्टी की घोषणा की है, जिसके चलते सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. सुबह 10.30 बजे बरकतुल्लाह भवन में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन होगा, जिसमें गैस राहत मंत्री कुंवर विजय शाह मौजूद रहेंगे. इस सभा में भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगत पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और विभिन्न धर्मगुरु धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे.
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का तीसरा दिन आज
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का तीसरा दिन आज है. प्रदेश में आज भी गीता महोत्सव के आयोजन होंगे. उज्जैन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उज्जैन के दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से विश्ववन्दनीय नाट्य का मंचन होगा. प्रदेश के सभी संभाग, जिला, विकासखण्ड मुख्यालय पर सस्वर गीता पाठ का आयोजन होगा. भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.