MP LIVE TODAY: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी को लेकर हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. इस पूरे मामले में अब मौत के आंकड़ों को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आ रही है. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को इस मामले में मीडिया के सामने अपना बयान दिया. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक, अब तक करीब 1400 लोग बीमार हुए हैं, जिनमें से लगभग 200 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि डेंजर जोन में कोई भी मरीज नहीं है, केवल एक मरीज वेंटिलेटर पर है, जिसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.मंत्री ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों की जान बचाई जाए और हर मरीज को बेहतर इलाज मिले. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने निजी अस्पतालों में पैसे देकर इलाज कराया है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है और उन्हें इलाज का खर्च वापस किया जाएगा. मौत के आंकड़ों को लेकर मंत्री ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर 4 मौतों की पुष्टि हुई है, लेकिन उनके पास 9 लोगों की मौत की जानकारी है. हालांकि, 13 मौतों के दावे से मंत्री ने साफ इनकार किया है.
Indore dirty water deaths: अभी भी 200 मरीज अस्पताल में भर्ती, देखिए भागीरथपुरा से ग्राउंड रिपोर्ट
इंदौर: दूषित पानी कांड से जुड़ी बड़ी खबर, अभी भी 200 मरीज अस्पताल में भर्ती, परिजनों के मुताबिक 13 लोगों की मौत, देखिए भागीरथपुरा से ग्राउंड रिपोर्ट.
इंदौर- दूषित पानी कांड से जुड़ी बड़ी खबर, अभी भी 200 मरीज अस्पताल में भर्ती, परिजनों के मुताबिक 13 लोगों की मौत, देखिए भागीरथपुरा से ग्राउंड रिपोर्ट
| #indorenews | #mpnews | #breakingnews | pic.twitter.com/NjEIuOnLZ4
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) January 1, 2026
Indore Crisis: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने दूषित पानी मामले में भाजपा को घेरा
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले पर कहा कि इंदौर ने भाजपा को लगातार सांसद और विधायक दिए, लेकिन इसके बदले इंदौर को पानी में जहर मिला. उन्होंने सवाल उठाया कि 13 मौतें हो चुकी हैं, जबकि मुख्यमंत्री केवल 4 मौतों की बात कर रहे हैं. क्या मौतों के आंकड़े छिपाना मुख्यमंत्री का दायित्व है?
#WATCH | भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के मामले पर कहा, “इंदौर ने भाजपा को लगातार सांसद दिया और लगातार विधायक दिए लेकिन उन्होंने इंदौर को पानी में जहर दिया। सवाल उठता है कि 13 मौतें हो गईं और मुख्यमंत्री यह बोलते… pic.twitter.com/Y8fZoHzRk2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2026
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन तेज, घंटा बजाकर जताया विरोध
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के सवालों पर अपशब्द कहने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 8 मौतों और 160 बीमार लोगों को लेकर सवाल पूछा गया था, जिस पर विजयवर्गीय झल्ला गए और अपशब्द कहे. कांग्रेस ने छावनी चौराहे पर घंटा बजाकर विरोध जताया और मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की. विजयवर्गीय ने x पर माफी मांगते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जिससे तनाव में गलत शब्द निकल गए. उन्होंने स्थिति सुधारने तक चुप न बैठने की बात कही.
इंदौर में जहरीले पानी कांड पर जीतू पटवारी ने मीडिया का किया धन्यवाद
इंदौर जहरीला पानी कांड पर कांग्रेस ने मीडिया को धन्यवाद दिया. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने काम नहीं किया, मीडिया ने किया. कैलाश विजयवर्गीय के मुफ्त इलाज के बयान पर पत्रकार के सवाल को शर्मनाक बताते हुए, उन्हें गाली देने पर भी पत्रकार का सम्मान किया. विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगते हुए, उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की मौत सरकार की लापरवाही से हुई है. मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को हत्यारी बताते हुए, पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और अच्छा इलाज दिलाने की मांग की. मुख्यमंत्री की गरिमा घट रही है, इस्तीफा लें.
भागीरथपुरा में गंदे पानी को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने फूटा लोगों का गुस्सा
इंदौर. भागीरथपुरा के स्थानीय लोगों ने मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने अपने इलाके में पानी की आपूर्ति को लेकर अपनी शिकायतें रखीं. एक स्थानीय निवासी ने कहा- कोई भी उस नाली पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसे पेयजल आपूर्ति से जोड़ा जा रहा है. पिछले डेढ़-दो साल से हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
#WATCH | Indore | Bhagirathpura locals express their grievances over water supply in their locality to Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya
A local says, “No one is paying any attention to the drainage line, which is being attached to the drinking water supply. We have… pic.twitter.com/OTuWHWhwhe
— ANI (@ANI) January 1, 2026
Indore Water Contamination Update: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
इंंदौर में दूषित पानी मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात. मंत्री जी ने कहा कि 200 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं अभी खतरे में कोई नहीं है एक वेंटिलेटर पर है लेकिन वो ठीक है. हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जाए और जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी मदद भी की जाए.
Indore Water Crisis: सबसे स्वच्छ शहर के पानी में घुला जहर, पीड़ितों से मिले CM
Indore Water Contamination News: जहरीले पानी कांड में कांग्रेस ने मीडिया को दिया धन्यवाद
इंदौर जहरीला पानी कांड में कांग्रेस ने मीडिया को धन्यवाद दिया है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बयान दिया कि सरकार ने काम नहीं किया, मीडिया ने किया. कैलाश विजयवर्गीय ने इलाज फ्री करने की बात कही थी, लेकिन सवाल पूछने पर उन्होंने इंदौर को शर्मसार करने वाला जवाब दिया. विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगा गया है. मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मौत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है. 25 बच्चों के बाद अब 13 की मौत हुई, लेकिन कोई सजा नहीं मिली. जांच टीम बनाई गई है, जिम्मेदारों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो और पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिले. मुख्यमंत्री और अन्य जिम्मेदारों का इस्तीफा हो.
Bhopal News: नए साल के पहले दिन कांग्रेस का बड़ा कदम
भोपाल- नए साल के पहले दिन कांग्रेस का बड़ा कदम, आज से पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन की शुरुआत, वार्ड और पंचायत तक कांग्रेस का विस्तार
| #bhopal | #mpnews | #congress | pic.twitter.com/Vkk0ShEZ9k
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) January 1, 2026
New Year Temple Crowd: माँ बगलामुखी मंदिर में सुबह से उमड़ी श्रद्धलुओं की भीड़
नववर्ष पर नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में भव्य श्रृंगार हुआ. सुबह से ही माँ बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. नववर्ष पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। भीड़ और सुरक्षा कारणों से गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है, जिससे बाहर से दर्शन किए जा रहे हैं.
Khandwa News: खंडवा जिले के प्रवास पर रहेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
खंडवा जिले के प्रवास पर रहेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव. आज 11.35 बजे खेड़ी घाट पहुंचेंगे. वे छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु व बहू डॉ. इशिता की नर्मदा परिक्रमा यात्रा समापन में शामिल होंगे. प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारियां की हैं. 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में अभिमन्यु और खरगोन जिले की डॉ. इशिता का विवाह हुआ था. ओंकारेश्वर में नर्मदा पूजन के बाद 22 दिसंबर को यात्रा शुरू की गई. नवदंपति ने यह यात्रा चार पहिया वाहन से की थी, जो 9 दिन में पूरी हो रही है. मुख्यमंत्री आज परिवार के साथ पूजा अर्चना करेंगे और कन्या भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.
नववर्ष में ओरछा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
नववर्ष पर ओरछा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब. कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं. ओरछा में विश्व का इकलौता राम मंदिर है, जहां भगवान को राजा की तरह पूजा जाता है. दोपहर बाद तक लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.
Indore Local News: बिना अनुमति के रात में फार्म हाउस पर हो रही शराब पार्टी
बिना अनुमति के रात में फार्म हाउस पर हो रही शराब पार्टी पर आबकारी विभाग ने छापा मारा. उमरिया खुर्द इलाके के फार्महाउस पर देर रात तक पार्टी चल रही थी, जहां तेज आवाज में डीजे बजाकर शराबखोरी हो रही थी. बिना अनुमति के लोगों को शराब परोसी जा रही थी.
5 दिनों से लापता युवक का शव मिला कुए में
मंडला में 5 दिनों से लापता युवक का शव कुएं में मिला. 26 दिसंबर से लापता युवक का शव कुएं में उफनता मिला, जिस परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. 26 वर्षीय युवक की पहचान सुमारू के रूप में हुई, जो पेशे से कबाड़ी का काम करता था और मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, लापता होने से दो दिन पहले सुमारू का पड़ोसियों से विवाद हुआ था, जिसके चलते रंजिश में उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
21 लाख के नोट से सजाया गया इंदौर नगेट पर पूणानिंदा गणेश जी का पंडाल
उज्जैन में नए वर्ष पर इंदौर नगेट पर पूणानिंदा गणेश को 21 लाख के नोट से सजाया गया. आयोजक रोशन यादव ने मंदिर को लाखों रुपए के नोटों से सजाया. आज नए वर्ष पर नोटों से सजे मंदिर के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं.

New Year 2026 Party: खजुराहो में रात भर मना नए साल का जश्न
खजुराहो में नए साल 2026 का स्वागत धूमधाम से हुआ. छतरपुर के इस शिल्पलोक में पर्यटकों ने डांस पार्टी करके नए साल का जश्न मनाया. खजुराहो के सभी होटलों में विशेष तैयारियां की गई थीं. कपिल सहित कई पर्यटक अपने परिवारों के साथ यहां पहुंचे और नूतन वर्ष का स्वागत उत्साहपूर्वक किया. पार्टी में शामिल सभी लोग नए साल के जश्न में डूबे नजर आए. अनुमान के मुताबिक, हजारों पर्यटक खजुराहो पहुंचे और उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया. नए साल के इस जश्न ने खजुराहो की रौनक और बढ़ा दी.
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के सामने बैठ किया हनुमान चालीसा का पाठ
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया. उन्होंने थाना के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया. आरोप है कि पुलिस ने मंदिर अध्यक्ष का आवेदन नहीं लिया और उनके साथ अभद्रता की. मंदिर अध्यक्ष असामाजिक तत्वों द्वारा देवी जी की मूर्ति तोड़ने की शिकायत लेकर गए थे. सामाजिक संगठन थाना प्रभारी को हटाने और शिकायत दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी मौके पर पहुंचे. यह घटना टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना क्षेत्र की है.
नए साल के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन के लिए नए वर्ष पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पहुंचीं.
Bhopal News: साल 2026 कृषि आधारित उद्योगों को समर्पित
2026 को कृषि आधारित उद्योगों के वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. पिछले वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में विशेष काम किया गया था. अब ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ नए साल में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने का काम होगा.
Ujjain News: नए साल के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए हजारों लोग
उज्जैन के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दरबार में नए वर्ष पर भस्म आरती का आयोजन हुआ. इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने नए वर्ष के मंगलमय होने की कामना की.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.