MP Weather Today: एमपी के कई इलाके इन दिनों शीत लहर की चपेट में आ गए हैं. बीती रात शहडोल जिले के लिए सबसे ठंडी साबित हुई जहां तापमान 3 डिग्री के नीचे चला गया.
पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर और शहडोल जिलों में शीत लहर का प्रभाव रहा. इस दौरान भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम दर्ज हुआ. वहीं उज्जैन संभाग के जिलों में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक काम देखा गया. साथ ही इंदौर संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई. मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस ट्रक के रूप में 5.8 किलोमीटर की रफ्तार से सक्रिय बना हुआ है. साथ ही प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर लगातार बना हुआ है. कुछ इसी प्रकार की हवाएं नवंबर के आखिरी सप्ताह में देखी गई थी. इन हवाओं का सबसे ज्यादा असर मध्य व पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा.
इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से राजधानी भोपाल सहित इंदौर, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ जैसे जिले शामिल है.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल) – 3°C (सबसे कम), उमरिया – 4.9°C, राजगढ़/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 5.2°C, इंदौर – 5.4°C, गिरवर (शाजापुर) – 5.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
ग्वालियर – 9.3°C
जबलपुर – 9.1°C
उज्जैन – 8.7°C
भोपाल – 6.8°C
इंदौर – 5.4°C
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.