Mp Weather Update: एमपी में इस बार कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. आजकल प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पंचमड़ी का तापमान सबसे ठंढ़ा बना हुआ है. जानें आपके शहर का हाल.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान भी 1.5 से लेकर 2.5 डिग्री तक कम रहे. वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट देखी गई. इसके साथ ही भोपाल संभाग के जिलों में भी 2 डिग्री और सागर संभाग के जिलों में 1.8 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड हुई. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 6.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है. साथ ही एक तरफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी दक्षिणी हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में शीतलहर का दौर देखा जाएगा.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 6.7°C (सबसे कम), कल्याणपुर (शहडोल) – 7.1°C, उमरिया – 8.2°C, इंदौर – 8.4°C, अमरकंटक (अनूपपुर)/गिरवर (शाजापुर) – 8.7°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
ग्वालियर – 14.6°C
उज्जैन – 12°C
जबलपुर – 10.6°
भोपाल – 9.2°C
इंदौर – 8.4°C
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.