MP Weather Today: एमपी में सर्दी इन दिनों अपने चरम पर है, दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री का अंतर देखा जा रहा है. वहीं पश्चिमी इलाकों में ठंड और ज्यादा तेज हो गई है.
मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का दौर देखा जा सकता है. वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के न्यूनतम तापमान में करीब 3.6 डिग्री तक की गिरावट हुई. सबसे कम तापमान प्रदेश के शहडोल जिले के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा शाजापुर के गिरवर में 7.9 और मुरैना में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पंजाब व उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. साथ ही एक तरफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है. अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में तापमान गिरने की संभावना है.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल) – 7.4°C (सबसे कम), गिरवर (शाजापुर) – 7.9°C, मुरैना – 8.4°C, ग्वालियर – 8.6°C, उमरिया – 9.1°C,
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
उज्जैन – 13°C
भोपाल – 11.6°C
जबलपुर – 11.4°C
इंदौर – 10.2°C
ग्वालियर – 8.6°C
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.