Gas Cylinder Shortage in MP: ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है, जहां पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप्प बताई जा रही है. इसका सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे खाने-पीने के कारोबार पर पड़ रहा है. भोपाल में अगले 20 दिनों में एक हजार से ज्यादा शादियां तय हैं, ऐसे में गैस की कमी ने टेंशन और बढ़ा दी है. चाय-समोसे और नाश्ते की दुकानों के दुकानदारों का कहना है कि उनके पास सिर्फ एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है. अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो कई छोटे व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं.
एमपी में गैस सिलेंडर सप्लाई ठप्प
होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा असर
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सबसे बड़ा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है. कई जगहों पर होटल संचालकों का कहना है कि खाना बनाने के लिए गैस ही सबसे जरूरी चीज होती है. अगर गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिला तो होटल और रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो जाएगा. कई छोटे होटल मालिकों का कहना है कि उनका काम पूरी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ही निर्भर है.
शादियों के सीजन पर भी मंडराया खतरा
इस समय शादी-विवाह का सीजन भी चल रहा है. अकेले भोपाल में ही अगले 20 दिनों के अंदर करीब एक हजार से ज्यादा शादियां तय बताई जा रही हैं. ऐसे में अगर गैस की किल्लत लंबे समय तक बनी रहती है तो कैटरिंग और होटल कारोबारियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. शादी समारोह में बड़े पैमाने पर खाना बनता है और इसके लिए कमर्शियल गैस की जरूरत होती है.
चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी असर
गैस की कमी का असर छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है. चाय, समोसे और नाश्ते की दुकान चलाने वाले दुकानदारों का कहना है कि उनके पास अब सिर्फ एक-दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है. अगर जल्द गैस सिलेंडर नहीं मिला तो उन्हें मजबूर होकर दुकान बंद करनी पड़ेगी. छोटे दुकानदारों के लिए यह स्थिति काफी चिंता बढ़ाने वाली है.
कारीगर और रेहड़ी वाले भी परेशान
गैस सिलेंडर की किल्लत का असर सिर्फ होटल और दुकानों तक सीमित नहीं है. सोना-चांदी के आभूषण बनाने वाले कारीगर और कई छोटे रेहड़ी-पटरी वाले भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. इनका काम भी गैस पर ही निर्भर रहता है, इसलिए सप्लाई बंद होने से उनका काम रुकने लगा है.
पसंदीदा नाश्ते से रहना पड़ेगा वंचित
दूसरी तरफ ग्राहक भी इस स्थिति से परेशान नजर आ रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि अगर चाय-नाश्ते की दुकानें बंद हो गईं तो उन्हें अपने मनपसंद नाश्ते से वंचित रहना पड़ेगा. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई कब तक बहाल होती है. अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका असर बाजार और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर और ज्यादा दिखाई दे सकता है.
जगदलपुर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, खाद्य विभाग की रेड में 34 सिलेंडर जब्त
खाद्य विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दीनदयाल वार्ड में छापेमारी की. यहां एक मकान में अवैध रूप से एलपीजी गैस की रिफिलिंग और कालाबाजारी की जा रही थी. टीम ने मौके से 24 घरेलू और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर समेत रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं. जांच के दौरान संबंधित लोगों के पास गैस भंडारण या रिफिलिंग से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले. घर में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर रखे हुए थे. फिलहाल विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.