Bhopal News: एमपी में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस देने का अभियान शुरू हो गया है. बीएलओ ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 1100 मतदाताओं को नोटिस दिए, जिनमें से लगभग 1000 ने मौके पर ही जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए. दस्तावेज देने वाले मतदाताओं को 5 तारीख से शुरू होने वाली सुनवाई में मौजूद नहीं होना पड़ेगा.
अब तक रिकॉर्ड पेश नहीं किए
चुनाव कार्यालय के अनुसार, जिन मतदाताओं का डाटा वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक नहीं हो सका है, उन्हें ही नो-मैपिंग श्रेणी में रखा गया है. ऐसे मतदाताओं से उनकी नागरिकता और पात्रता से जुड़े दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध और अद्यतन किया जा सके. भोपाल जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है. जानकारी के अनुसार, जिन वोटर्स के पास वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं या जिन्होंने अब तक यह रिकॉर्ड पेश नहीं किया है, उनकी कुल संख्या करीब 1 लाख 16 हजार है. इन्हीं मतदाताओं को चरणबद्ध तरीके से नोटिस जारी किए जा रहे हैं.
प्रशासन के मुताबिक, इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है. आने वाले दिनों में बीएलओ अभियान को और तेज करेंगे, ताकि सभी नो-मैपिंग वाले मतदाताओं का वेरिफिकेशन समय पर पूरा किया जा सके.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.