भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के बोधा टोला गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से धारदार हथियार से वार कर दिया गया। जिसमें दंपति समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी लोगो का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मियों में धनगाई थाना क्षेत्र के बोधा टोला गांव निवासी 37 साल का नंदू चौधरी, 34 साल की पत्नी फूलकुमारी, 35 साल का छोटा भाई पिंटू चौधरी और साल की 30 भावह लक्ष्मीना देवी शामिल है। दो कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा विवाद नंदू चौधरी ने बताया कि दोनों भाइयों का बड़े भाई द्वारका चौधरी से दो कट्ठा जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। बड़े भाई द्वारिका चौधरी की ओर से पहले ही अपने हिस्से में आधा कट्ठा जमीन अधिक ले लिया गया है। इसके अलावा जब यह दोनों भाई अपने जमीन पर कुछ भी करने जाते हैं, तो वो मना कर देते है। गुरुवार को जब वह और उसकी पत्नी फूलकुमारी खेत में सब्जी तोड़ने के लिए गई थी। तभी उसके बड़े भाई द्वारिका चौधरी अपने अन्य लोगों के साथ आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उनकी ओर से छोटे भाई पिंटू चौधरी को धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। दूसरी तरफ जख्मी नंदू चौधरी ने अपने बड़े भाई द्वारिका चौधरी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.