Bhojpur Latest News: बिहार में भोजपुर के आरा में गजराजगंज ओपी क्षेत्र में 2 माह का बच्चा झाड़ियों में पाया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची महिला एसआई सोनी कुमारी ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराई. जहां बच्चे का इलाज किया जा रहा है.
महिला पुलिसकर्मी की हो रही है सराहना
मासूम आखिर किसका है और उसे इस तरह झाड़ियों में छोड़कर कौन चला गया. यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. इस घटना ने एक तरफ जहां लोगों के दिल को झकझोर दिया है. वहीं, महिला पुलिसकर्मी की संवेदनशीलता और इंसानियत की भी सराहना हो रही है. मां की ममता से दूर झाड़ियों में पड़े उस मासूम की खबर इलाके में तेजी से फैल गई और हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कोई कैसे अपने ही बच्चे को इस तरह बेसहारा छोड़ सकता है.
इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चा काफी देर तक झाड़ियों में पड़ा रहा होगा. क्योंकि उसके रोने की आवाज सुनकर ही लोगों का ध्यान उस ओर गया. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को देखकर तुरंत मदद करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी. मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और हर कोई उस मासूम की हालत देखकर भावुक हो उठा. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की प्राथमिक जांच की गई है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल में उसकी देखभाल की जा रही है. ताकि उसे किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को वहां छोड़कर कौन गया.
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस बच्चे की देखभाल और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. साथ ही बाल संरक्षण इकाई को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है. ताकि मासूम की सुरक्षा और भविष्य को लेकर उचित कदम उठाए जा सकें. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग उस निर्दयी शख्स की पहचान होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसने इस मासूम को इस हालत में छोड़कर चला गया.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.